फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five young men and women drowned in Kanhar river, three were saved, two died

Sonebhadra News: कनहर नदी में पांच युवक-युवतियां डूबीं, तीन को बचाया, दो की मौत

Sat, 02 Aug 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five young men and women drowned in Kanhar river, three were saved, two died
जिला संयुक्त चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस पर मृत युवक के परिजन।  - फोटो : स्वयं
हाथीनाला। चोपन थाना क्षेत्र के अबाड़ी (मिनी गोवा) में शुक्रवार को पिकनिक मनाने पहुंचे पांच युवक-युवतियां कनहर नदी में डूबने लगीं। चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों ने तीन को बचा लिया लेकिन एक युवती और युवक तेज धारा में बहकर डूब गए। घंटों मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ। वहीं, शनिवार को दोपहर में तीन सौ मीटर दूर युवती का शव उतराया मिला।
विज्ञापन

ओबरा के सेक्टर नंबर 4 निवासी दीनानाथ त्यागी की चार बेटियां सिताबी (27), दीपा (22), रूपाली (20) और स्नेहा (19) शुक्रवार को अपने पड़ोसी भानु (22) के साथ पिकनिक मनाने अबाड़ी पहुंची थीं। सभी लोग कनहर नदी में नहा रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे अचानक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे पांचों लोग डूबने लगे। आस-पास मौजूद लोगों ने तीन को बचा लिया लेकिन तेज धारा में स्नेहा और भानु बहकर पानी में समा गए। नेटवर्क की समस्या के कारण काफी देर बाद जब घटना की जानकारी मिल तो पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद भानु का शव बरामद कर लिया गया लेकिन देर रात तक स्नेहा का पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने भानु के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने स्नेहा की तलाश शुरू की। दोपहर में कोन से तेलगुडवा मार्ग को जोड़ने वाले पुल से करीब तीन सौ मीटर दूर पड़रछ मदरिया घाट पर युवती का शव उतराता मिला। गांव के मुन्ना कुशवाहा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवक-युवती की मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि कनहर नदी में डूबने से युवक और युवती की मौत हो गई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
पर्यटन स्थलों पर नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम
सोनभद्र। जिले के पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ती है लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए। यही कारण है कि पिकनिक स्थलों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कनहर नदी में बारिश के कारण अचानक पानी बढ़ जाता है, लेकिन लेकिन प्रशासन ने न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया और न सुरक्षा व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed