{"_id":"667b32bab34719a6b6058244","slug":"five-policemen-involved-in-illegal-extortion-suspended-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-114700-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अवैध वसूली में शामिल पांच पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अवैध वसूली में शामिल पांच पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में संलिप्त पांच पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। उन पर वाहनों से अवैध वसूली का आरोप है। प्राइवेट व्यक्तियों की मदद से भी वह वसूली करते थे। जांच के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है।
आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली और उसके अधीन हिंदुआरी पुलिस चौकी पर तैनात कई पुलिसकर्मियों के अवैध वसूली में संलिप्त होने की शिकायत एसपी को मिली थी।
कुछ पुलिसकर्मी हाईवे से गुजरने वाले खनिज पदार्थ व अन्य मालवाहक वाहनों से अवैध तरीके से वसूली करते हैं। इस कार्य में उन्होंने कुछ लोगों को भी लगा रखा है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इसकी जांच कराई। प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि के बाद पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
इसमें हेड कांस्टेबल आशीष कुमार यादव, धनंजय राय, रमादत्त दुबे, कांस्टबेल संदीप कुमार निर्मल और विजय कुमार गोंड शामिल हैं। सभी के विरुद्ध विभागीय जांच के भी निर्देश दिए हैं। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि दो-तीन अन्य पुलिस चौकियों पर तैनात कर्मियों के संबंध में शिकायत मिली है। उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।