{"_id":"60b27e8e8ebc3e36b04b0217","slug":"five-km-jam-on-the-highway-sonbhadra-news-vns592008055","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की झाम में मरीजों के वाहन भी फंसे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की झाम में मरीजों के वाहन भी फंसे रहे
विज्ञापन
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी में खनिज विभाग के चेकपोस्ट के समीप राजमार्ग पर शनिवार की सुबह एमएम-11 (परमिट) जांच कराने के चक्कर में ट्रकों की लंबा कतार लग गई। इससे राजमार्ग पर जाम लग गया। इससे राहगीरों और मरीजों को लेकर जा रहे कई वाहन और एंबुलेंस को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम समाप्त कराया।
बाड़ी स्थित खनिज बैरियर पर शनिवार की सुबह लगभग छह बजे से ट्रकों का जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते जाम पांच किलोमीटर तक पहुंच गया। स्थानीयों ने डाला चौकी पुलिस को जाम लगने और जाम में एंबुलेंस, मरीजों के वाहन फंसने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज एसके सोनकर अपने सहयोगियों के साथ करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन को सुचारू ढंग से बहाल कराया।
उधर, जाम को देख चेकपोस्ट से अधिकांश खननकर्मी चले गए। वहां पर होमगार्ड ही दिख रहे थे। इस संबंध में एसडीएम ओबरा प्रकाश चंद्र ने बताया कि रात्रि के समय जांच के लिए खुद डाला क्षेत्र में निकले थे। डाला से तेलगुड़वा के बीच बालू लदे कई ट्रकों को खड़ा कर चालक फरार हो गए थे। कहा कि एआरटीओ को कार्यवाही के लिए सूचना दे दी है। सलखन: चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी से लेकर सलखन तक ओवरलोड वाहनों के चलते जाम लग जा रहा है। वहीं छोटी बड़ी वाहन यात्री समेत रोडवेज बस सहित एंबुलेंस भी जाम के दौरान फंस जा रही है। पिछले चार दिनों से जाम की समस्या हो रही है। इस संबंध में जिला खान अधिकारी मो. महबूब ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बचने के लिए कुछ वाहनों को खड़ा कर चालक फरार हो जाते हैं। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।