फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five-day martial arts training begins to teach self-defense techniques to female students.

Sonebhadra News: छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए पांच दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शुरू

Thu, 06 Aug 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Five-day martial arts training begins to teach self-defense techniques to female students.
रॉबर्ट्सगंज ​विंध्य कन्या महहाविद्यालय में आत्मसुरक्षा का प्र​शिक्षण लेती छात्राएं। स्रोत संस्
सोनभद्र। विंध्य कन्या महाविद्यालय रॉबर्ट्सगंज में छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न दांव-पेंचों का प्रदर्शन कर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि विषम परिस्थितियों में किस प्रकार सतर्कता और आत्मविश्वास के साथ स्वयं की रक्षा की जा सकती है।प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं में आत्मबल, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं। स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने छात्राओं से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और आत्मनिर्भर व निर्भीक बनकर शिक्षा एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मार्शल आर्ट ट्रेनरों एवं उनके प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर छात्राओं को अभ्यास कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. गीता, डॉ. विनीता, कैलाश नाथ, मनीष सिंह, प्रतीक सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed