फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   119,675 Bottles of Cough Syrup Recovered from Two Containers Chargesheet Filed Summons Issued Accused

UP: दो कंटेनर से बरामद हुई थी 1,19,675 शीशी कफ सिरप, आरोप पत्र दाखिल; आरोपियों को सम्मन जारी

Thu, 23 Apr 2026 11:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 23 Apr 2026 11:17 PM IST
सार

Cough Syrup Case: इस मामले में जिन 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है, उसमें से 12 को सोनभद्र या दूसरे जिले की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं शुभम के विदेश फरार होने की स्थिति को देखते हुए संपत्ति कुर्की के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया गया है। 

विज्ञापन
119,675 Bottles of Cough Syrup Recovered from Two Containers Chargesheet Filed Summons Issued Accused
शुभम जायसवाल, दिवेश जायसवाल, अमित जायसवाल और आकाश पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र में कफ सिरप तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सरगना शुभम समेत 13 आरोपियों के खिलाफ 4124 पन्नों की पहली चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट की अदालत ने मामले में संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के अनुसार सभी आरोपियों को सम्मन जारी कर छह मई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


यह मामला 18 अक्तूबर 2025 का है, जब रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इको प्वाइंट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो कंटेनरों से 1,19,675 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया था। जांच में सामने आया कि इस तस्करी नेटवर्क में कई राज्यों के लोग शामिल हैं और संगठित तरीके से सिरप की आपूर्ति और परिवहन किया जा रहा था।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने एक कंटेनर के लिए सिरप उपलब्ध कराने वाले पिता-पुत्र विनोद और संस्कार वर्मा को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि दूसरे कंटेनर में सिरप किस फर्म के माध्यम से लोड किया गया, इसकी जांच अभी जारी है। मुख्य सरगना शुभम के दुबई में छिपे होने की जानकारी मिली है, जिसे भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

चार्जशीट में शामिल अन्य आरोपियों में बृजमोहन शिवहरे, रामगोपाल धाकड़, हेमंत पाल के अलावा सहारनपुर के विशाल उपाध्याय, अभिषेक शर्मा, गाजियाबाद के सौरभ त्यागी, सादाब, संतोष भडाना, कानपुर के शिवकांत उर्फ शिव, जौनपुर के स्वप्निल केशरी, वाराणसी के दिनेश कुमार यादव और मध्यप्रदेश के सुशील यादव उर्फ हल्कू के नाम शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार 13 आरोपियों में से 12 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी शुभम के विदेश में फरार होने के चलते उसकी संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया अपनाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया गया है। मामले की आगे की सुनवाई छह मई को होगी, जिसमें सभी आरोपियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed