फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Firecracker shops will not be decorated in Churk Nagar

Sonebhadra News: चुर्क नगर में नहीं सजेगी पटाखे की दुकानें

Fri, 10 Nov 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Firecracker shops will not be decorated in Churk Nagar
चुर्क। नगर पंचायत चुर्क क्षेत्र में कहीं भी इस बार दीपावली पर पटाखे की दुकानें नहीं लगेंगी। जिला प्रशासन की तरफ से चुर्क नगर में दुकान सजाने के लिए अनुमति नहीं मिली है। इससे क्षेत्र के लोगों को पटाखे की खरीदारी के लिए करीब आठ किलोमीटर दूर राबर्ट्सगंज जाना होगा।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से इसके लिए एलाउंस भी कराया गया है। बताया गया कि इस वर्ष पटाखों की दुकानें राबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल मैदान में लगेंगी। केवल वही लोग दुकान लगा पाएंगे, जिनके पास लाइसेंस होगा। बिना अनुमति पटाखा बेचते पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानदार को जेल भी भेजा जा सकता है। इस संबंध में चुर्क चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष चुर्क बाजार में कहीं भी पटाखा की दुकान नहीं लगाई जा सकती। इस वर्ष पटाखा बेचने वाले सभी लाइसेंस धारक चुर्क से आठ किलोमीटर दूर राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में पटाखे की दुकान लगाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed