फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire set in Hanuman's tail, Lanka of ego burnt to ashes

हनुमान की पूंछ में लगाई आग, राख हुई अहंकार की लंका

Tue, 04 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire set in Hanuman's tail, Lanka of ego burnt to ashes
राबर्ट्सगंज रामलीला में लक्ष्मण शक्ति में विलाप करते प्रभु श्रीराम। संवाद - फोटो : SONBHADRA
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चल रही रामलीला अंतिम दौर में पहुंच गई है। सोमवार की रात कलाकारों ने श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंचन किया। हनुमान जी के समुद्र लांघने और दरबार में पहुंचकर रावण को ललकारने के दृश्य ने लोगों में जोश से भर दिया तो अहंकार की लंका को धू-धूकर जलता देख जय श्रीराम के नारे लगाए।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में चल रही रामलीला में प्रयागराज से आई मंडली के कलाकारों ने लंका दहन की लीला का मंचन किया। समुद्र लांघ कर रावण के दरबार में पहुंचे हनुमान जी ने दशानन को चुनौती दी। आक्रोशित रावण ने हनुमानजी की पूंछ जलाने का आदेश दिया। पूंछ में आग लगते ही हनुमानजी पूरी लंका को जला दिया। इसके बाद रामसेतु के निर्माण, रावण-अंगद संवार और लक्ष्मण शक्ति की लीला का भी मंचन हुआ।
विज्ञापन

उधर, पिपरी नगर में चल रही रामलीला में सतना से आई मंडली के कलाकारों ने भी शानदार लीला दिखाई। मंडली के भोला तिवारी ने बताया कि जब भगवान राम की सेना रामसेतु के सहारे समुद्र पार करके किनारे पहुंच जाती है तो भगवान राम हनुमान को रावण को अंतिम चेतावनी और माता सीता का हाल जानने के लिए भेजते हैं। हनुमान समुद्र के ऊपर से जा रहे होते हैं तो आगे बढ़ने पर सुरसा डायन हनुमान का रास्ता रोक लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान जी लघु रूप लेकर लंका में प्रवेश करते हैं। लंका दहन से लेकर रावण-अंगद संवाद का भी मंचन हुआ। इस मौके पर अंकुर जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, सुशील गुप्ता, विवेक केशरी आदि मौजूद रहे। उधर, बभनी में ग्रामीण नव युवक रामलीला मंडली एवं दुर्गा पूजा समिति असनहर के संयोजन में चल रही रामलीला में भी लंका दहन का मंचन हुआ। इस दौरान रत्नेश कुमार कुशवाहा, प्रदीप कुमार, विनेश कुमार, सचिन शर्मा, मुन्नीलाल गुप्ता, विनय कुमार, व्यवस्थापक अमरदेव पांडेय, अध्यक्ष सूर्यकांत दुबे, संचालक मुकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed