फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire in the truck standing in the market, created a stir

बाजार में खड़े ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप

Tue, 02 Mar 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fire in the truck standing in the market, created a stir
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में धू धू कर जलती ट्रक। - फोटो : SONBHADRA
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार में मंगलवार की दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया जब एक खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक से तेज लपटें देखकर आस-पास के लोगों ने शोर मचाकर पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। ंजानकारी पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। जिस ट्रक में आग लगा वह गाजियाबाद से जूता-चप्पल व स्टील का सामान लादकर ओड़िशा जा रहा था।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे बजे बारह चक्का ट्रक का चालक वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ट्रक खड़ा करके कुछ कार्य करा रहा था। उसी दौरान अचानक ट्रक के उपरी हिस्से में आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। यह देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होने पर पहुंचे गुरमा चौकी इंचार्ज अंजनी कुमार राय ने अन्य ट्रकों के चालाकों के सहयोग से किनारे लगवाया। साथ ही फायर ब्रिगेड वाहन को बुलाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद तीन फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ समय के लिए यायातात व्यवस्था बाधित रही। ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार निवासी विजयपुर,थाना विंध्याचल जिला मिर्जापुर ने बताया कि वह जूता-चप्पल, स्टील की थाली, वर्तन समेत अन्य की सामाग्री गाजियाबाद से लादकर ओडिशा जा रहा था। आग लगने से सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed