{"_id":"5ffff9a38ebc3e31965c5183","slug":"fire-in-conveyor-belt-of-thermal-project-in-anpara-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोनभद्र में तापीय परियोजना के कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोनभद्र में तापीय परियोजना के कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, मचा हड़कंप
Thu, 14 Jan 2021 01:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
आग के बाद का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के अनपरा तापीय परियोजना के ताप विद्युत गृह के कन्वेयर बेल्ट में गुरुवार को सुबह करीब चार बजे आग लग गई। आग लगते ही परियोजना में हड़कंप मच गया। एक हजार मेगावाट वाली परियाना के कन्वेयर बेल्ट में आग लगने के बाद जब हो हल्ला मचा तो अग्निशमन दल को बुलाया गया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे में आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जा रही है। परियोजना की दोनों इकाइयों से उत्पादन हो रहा है। यहां पांच-पांच सौ मेगावाट की दो इकाइयां हैं।
विज्ञापन