फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire in bike showroom located in Khadiya

Sonebhadra News: खड़िया स्थित बाइक शोरूम में आग

Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in bike showroom located in Khadiya
शक्तिनगर। इलाके के प्रमुख व्यवसायिक बाजार खड़िया में स्थित एक बाइक शोरूम में शुक्रवार रात आठ बजे के करीब आग लग गई। सूचना पर एनटीपीसी व एनसीएल में तैनात सीआईएसएफ के फायर विंग जवानों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के व्यवसायी लक्ष्मी कांत मिश्रा की खड़िया में बजाज बाइक की एजेंसी है। शोरूम में आग कैसे भड़की यह साफ नहीं हो पाया लेकिन सूचना पर जुटे आसपास के लोगों ने शोरूम से कई बाइकों को सुरक्षित निकाल लिया। आग से काफी एसेसरीज व पार्ट्स जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के वक्त एजेंसी संचालक के परिवार की एक महिला को छोड़ कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इस वजह से क्षति व आग लगने का सही आकलन नहीं हो सका। अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों की क्षति हुई है। दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह से काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि शोरूम के अंदर से रुक-रुककर धमाके जैसी आवाजें सुनाई दे रही है। पुलिस ने बताया कि शोरूम के सभी शटर को खोलकर धुआं बाहर निकालने के साथ पानी व अन्य अग्निरोधक उपकरणों से नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed