{"_id":"b103ca958a406f6f9a237f3464fa629f","slug":"fire-five-shops-jlin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांच दूकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से पांच दूकानें जलीं
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट के चाचा कालोनी स्थित मेन रोड पर बुधवार की मध्य रात्रि में अबूझहाल में पांच दूकानें जलकर राख हो गई। इसकी प्रमुख वजह शार्टसर्किट मना जा रहा है।
दूकान के बाहर सो रहे लोगों ने आग लगते ही हिण्डालको फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया। हिण्डालको फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक सभी दूकान राख हो चुकी थी। यदि समय से दमकल नही आती तो आग दर्जनों दूकानों को अपनी चपेट में ले लेती।
रेणुकूट के चाचा कालोनी स्थित मेन रोड पर स्थित दूकानों में रात्रि करीब डेढ़ बजे बाहर सो रहे लोगों ने आग जलते देखा। इसकी जानकारी तत्काल हिण्डाल्को के दमकल विभाग को फोन से दी।
विज्ञापन
जब तक दमकल आई और आग बुझाया तब तक समूचा सामान राख हो चुका था। इस दौरान मोहम्मद नईम व असगर की मीट की दो दूकानें, जिसमें पांच सौ चमड़ा, छ: बकरा, चालीस मुर्गे जल गए। दूकानदारों के मुताबिक क्रमश: सवा लाख व डेढ़ लाख का नुकसान हुआ।
तीसरी राम विलास यादव की राशन दूकान जली, उनके मुताबिक सात हजार नकदी के साथ लगभग दस लाख का अनाज जल गया। चौथी दूकान भी राशन की थी जिसके मालिक राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक 20 हजार नकदी के साथ दस लाख का अनाज स्वाहा हो गया।
पांचवीं परमानंद पाठक की चाय की दूकान थी, उनके मुताबिक लगभग 10 हजार का नुकसान हुआ। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे जहां दूकानदारों ने आप बीती सुनाई। अनिल सिंह ने उन्हें ढाढ़स देते हुए जल्द से जल्द स्वयं व अन्य दूकानदारों के सहयोग से अधिक से अधिक सहायता राशि देने का आश्वासन दिया।