{"_id":"68c47a446b74ac01ef009aca","slug":"fire-broke-out-in-a-clothes-shop-due-to-short-circuit-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-134206-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के परसाटोला में दूकान में आग लगने के बाद जमा भीड़।स्रोत जागरूक पाठक
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में बृहस्पतिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भटपुरवा रेटीकला गांव निवासी श्रीराम की वैनी बाजार स्थित महावीर कटरा में कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 8 बजे दुकान से धुंआ निकलता देख आस-पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बगल के कटरा के मालिक ने दुकानदार को फोन कर बुलाया।
शटर का ताला तोड़कर देखा तो अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। दुकान में रखे कपड़े और बाकी सामान जल रहा था। विद्युत उपकेंद्र दुबेपुर पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पीड़ित के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग लगी है। दुकानदार के मुताबिक आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।