फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR registered over allegations of issuing threats using a fake Instagram account

Sonebhadra News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 17 Oct 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
FIR registered over allegations of issuing threats using a fake Instagram account
रेणुकूट। सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर नाम और फोटो का दुरुपयोग करने, अवांछित संदेश भेजने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पिपरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुर्धवा मोड़ निवासी आस्था कुमारी कनौजिया ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई गई है। इसके माध्यम से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। फर्जी आईडी से उन्हें और उनके परिचितों को संदेश भेजे जा रहे हैं। साथ ही, उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। आस्था ने शिकायत में वाराणसी निवासी एक परिवार के सदस्यों पर उन्हें और उनके परिजनों को परेशान करने का आरोप लगाया है। पिपरी एसओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed