फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR against Sadar and five others for running illegal madrasa

Sonebhadra News: अवैध मदरसा संचालन के आरोप में सदर सहित पांच पर प्राथमिकी

Thu, 20 Nov 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
FIR against Sadar and five others for running illegal madrasa
सोनभद्र। जिला मुख्यालय पर अवैध तरीके से मदरसा संचालन के आरोप में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुस्ताक खान सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की। मामले की जांच शहर चौकी इंचार्ज अमित सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अल्ताफ अहमद ने न्यायालय में मो. नूर अहमद, मुश्ताक अहमद, सिराजुद्दीन खान निवासी दीपनगर, मौलाना खुर्शीद निवासी कांशीराम आवास, अजहर खान निवासी रामलीला गेट के सामने कस्बा रॉवर्ट्सगंज के खिलाफ प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। आरोप लगाया था कि जिला मुख्यालय पर वर्ष 2011 से अवैध तरीके से मदरसे का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

दावा किया गया कि ये लोग हर साल मदरसे के नाम पर फर्जी तरीके से कैलेंडर छपवाते हैं। फर्जी रसीद काटकर अवैध धन की वसूली करते हैं। जब उसने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से आरटीआई के तहत सूचना मांगी तो पता चला कि मदरसा जियाउल उलूम नाम की कोई संस्था रजिस्टर्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने क्षेत्राधिकारी को विधिक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। तब अदालत से गुहार लगाई गई। न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए प्रभारी निरीक्षक राॅबटर्सगंज को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed