फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fine of Rs 10.97 lakh collected from 2059 passengers

Sonebhadra News: 2059 यात्रियों से 10.97 लाख रुपये वसूला जुर्माना

Wed, 29 May 2024 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 10.97 lakh collected from 2059 passengers
धनबाद मंडल में वृहद पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। विभिन्न खंडों के साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग की गई।
विज्ञापन

इस जांच अभियान में कुल 2059 यात्रियों को पकड़ा गया। इसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले, बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इस दौरान उनसे 10,97,430 रुपये जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई। उन्हें कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग अभियान में 189 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था। टीमों ने स्टेशनों और विभिन्न मेल-एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी जांच की। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाना है ताकि वे अगली बार टिकट लेकर यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed