{"_id":"69fcdbc3fa59e655d209a606","slug":"fine-of-595-lakhs-imposed-for-illegal-mineral-transport-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-146100-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अवैध खनिज परिवहन पर 5.95 लाख रुपये का अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अवैध खनिज परिवहन पर 5.95 लाख रुपये का अर्थदंड
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की निगरानी का असर दिखने लगा है। खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन पर 5.95 लाख रुपये का अर्थ दंड अधिरोपित किया गया है। सिंगरौली डीएम गौरव बैनल के निर्देश पर जिले में अवैध खनिजो के परिवहन पर जिला प्रशासन और खनिज विभाग की कार्रवाई में कचनी रोड पर स्थापित ई-चेक गेट से निकलने वाले अवैध खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों को आनलाईन परीक्षण जांच के दौरान बिना ईटीपी पाए जाने पर बृहस्पतिवार को चार वाहनों पर ऑनलाइन ई-चालान की कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई के जरिए 5,95,600 रुपये का अर्थ दंड प्रस्तावित कर ऑनलाइन डिमांड नोटिस जारी किए गए।
खनिजों के परिवहन की निगरानी रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए मप्र में हाल ही में शुरू की गई थी। इसके लिए यूपी बार्डर पर मध्यप्रदेश के हिस्से (खनहना) सहित सिंगरौली में तीन ई-चेक गेटों को सक्रिय किया गया है। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में इस तरह के 40 ई-चेक गेट क्रियाशील किए गए हैं। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश के बीच अवैध खनिज परिवहन की लगातार बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत यह कदम मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित संशोधित अधिसूचना के तहत उठाया गया था।
दोनों प्रदेशों के सीमांचल इलाके में कोयला, रेत, पत्थर सहित अन्य प्रकार के खनिजों का परिवहन होता है। बीते दिनों में खनिज विभाग ने संयुक्त टीम के माध्यम से अवैध कोयला व रेत भंडारण सहित रेत के खनन पर बड़ी कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान पोकलेन मशीनें, डंपर, ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अन्य खनन व परिवहन के संसाधन जब्त किए गए थे। सिंगरौली की खनिज अधिकारी आकंक्षा पटेल ने बताया कि इन ई-चेक गेटों के माध्यम से खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की ऑनलाइन निगरानी शुरू होने का असर अब प्रभावी तरीके से दिखेगा। संवाद