फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   File a case against those who release vehicles on fake orders

फर्जी आर्डर पर वाहन रिलीज कराने वालों के विरुद्ध कराएं मुकदमा

Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
File a case against those who release vehicles on fake orders
कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति एंव विद्यालय यान सुरक्षा की समीक्षा करते डीएम चंद्र व? - फोटो : SONBHADRA
फर्जी आर्डर के आधार पर थानों में बंद वाहनों को रिलीज कराने के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एआरटीओ से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब करते हुए दोषियों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि कार्रवाई में देरी पर एआरटीओ की भूमिका को भी संदिग्ध माना जाएगा। सड़क पर अवैध तरीके से संचालित वाहनों, ओवरलोडिंग के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने स्कूल प्रबंधकों से भी सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने कहा कि स्कूल वाहनों का संचालन सुरक्षित हाथों में ही सौंपे। वाहन चालकों के लाइसेंस और चरित्र का सत्यापन अवश्य कराएं। समय-समय पर फिटनेस जांच कराते रहें। स्कूल वाहनों के लिए जो सुरक्षा नियम बने हैं, उनका पालन करें। बाद में कमी सामने आने पर सीधे तौर पर स्कूल प्रबंधन को लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्कूल प्रबंधकों ने सड़कों की बदहाली और पटरियों पर गिट्टी-बालू सहित अन्य सामान एकत्रित किए जाने से हो रही दिक्कतों के बारे में बताया। डीएम ने संबंधितों को इसका समाधान करने को कहा। फ्लाईओवर से नीचे सर्विस लेन पर बारिश का पानी गिरने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैठक में उपस्थित परिवहन, पीडब्लूडी, यातायात और शिक्षा विभाग के अफसरों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी अपनी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। बैठक में बीएसए हरिवंश कुमार, एआरटीओ पीएस राय, धनवीर यादव, डॉ. गोपाल सिंह, पीडब्लूडी के एई प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed