{"_id":"5f109b458ebc3e63dc7651cf","slug":"fight-over-pouring-mud-in-the-middle-of-the-century-sonbhadra-news-vns536130648","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों, काश्तकार के बीच मिट्टी डालने को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों, काश्तकार के बीच मिट्टी डालने को लेकर मारपीट
विज्ञापन
विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सलैयाडीह में कच्ची सड़क करीब सात सौ मीटर का निर्माण कार्य मनरेगा के तहत कराया जा रहा था। इसी दौरान काश्तकार व मनरेगा मजदूरों के बीच कास्त की जमीन में मिट्टी डालने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें चार महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची विंढमगंज पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई।
विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक व्यक्ति की जमीन में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डालने को लेकर काश्तकार व मनरेगा मजदूरों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बीच-बचाव कर रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने किसी तरह मामले को शांत किया और विंढमगंज थाने को मामले की जानकारी दिया। सूचना पर पहुंचे विंढमगंज थाने के दरोगा रविंद्र प्रसाद व संजीव राय ने मौके पर जाकर तफ्तीश करने के बाद आरोपियों को थाने ले गए। मारपीट में घायल शीला देवी, सहोदरी देवी, प्रभावती देवी, सरिता देवी का प्राथमिक उपचार विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया जा रहा था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव ने बताया कि मनरेगा के तहत कच्ची सड़क निर्माण के पूर्व स्थानीय ग्रामीणों व काश्तकारों को बैठाकर आपसी सहमति के बाद ही कार्य को प्रारंभ किया गया था। लेकिन कतिपय लोगों ने बेवजह मारपीट किया जो सरासर गलत है। घटना के बाबत दरोगा रविंद्र प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी गलत होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।