फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fertilizer was not provided, the inspector used his stick, farmers protested

Sonebhadra News: खाद मिली नहीं, दरोगा ने भांजी लाठी, किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Aug 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer was not provided, the inspector used his stick, farmers protested
विण्ढमगंज क्षेत्र के सलैयाडीह क्रय विक्रय सहकारी समिति के सामने प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझा
विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के सलैयाडीह स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति, विंढमगंज लैंपस और मेदनीखाड़ लैंपस पर बुधवार को खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सलैयाडीह में हालात नियंत्रित करने के लिए दरोगा ने एक किसान पर लाठी चला दी। इससे किसान उग्र हो गए और दरोगा के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने दरोगा को वहां से हटाया तब मामला शांत हुआ। दोपहर बाद किसान बिना खाद के लौट गए।
विज्ञापन

सलैयाडीह स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति पर सुबह बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए थे। विंढमगंज लैंपस पर भी किसान जुट गए। दोनों समितियां आस-पास होने की वजह से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई दिनों से खाद के लिए परेशान किसान नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान उप निरीक्षक केके सिंह ने अमित कुमार पुत्र सुरेश पासवान निवासी धरतीडोलवा को लाठी मार दी। इससे किसान आक्रोशित हो गए और दरोगा को घेरकर नारेबाजी करने लगे। किसानों की भीड़ की वजह से कुछ देर के लिए रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। घटना की जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी दरोगा को किसानों के घेरे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने एसडीएम और सीओ को हालात से अवगत कराया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि एक पखवारे से केंद्रों पर खाद चक्कर काट रहे हैं। अनुपम यादव, मनीष मद्धेशिया, लक्ष्मण कुशवाहा, सुरेंद्र पासवान समेत सैकड़ों किसान खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
560 बोरी खाद आई, 1200 से ज्यादा किसान पहुंचे
तीनों क्रय केंद्रों पर 560 बोरी खाद आई थी जबकि 1200 से ज्यादा किसान पहुंचे थे। विंढमगंज लैंपस के सचिव दीपनारायण यादव ने बताया कि 220 बोरी खाद आई है। वहीं, सलैयाडीह के सचिव सुरेश यादव ने बताया कि केंद्र पर 120 बोरी खाद आई है। वहीं, मेदनीखाड़ लैंपस के सचिव नारायण यादव ने बताया कि हमारे केंद्र पर 220 बोरी खाद आई है। तीनों केद्रों पर लगभग 1200 किसान जुटे थे। ऐसे में हम खाद का वितरण कैसे करें। जब तक उच्चाधिकारी मौके पर नहीं आएंगे, तब तक खाद का वितरण कर पाना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed