फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Female head constable filed a case of dowry harassment

Sonebhadra News: महिला हेड कांस्टेबल ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Tue, 05 Nov 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Female head constable filed a case of dowry harassment
सीआईएसएफ में तैनात एक महिला कर्मी ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ ओबरा कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल संगीता यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि नौकरी से पहले वह एथलेटिक्स की खिलाड़ी थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोरखपुर के घोसीपुरवा निवासी आफताब आलम से हुई। आफताब भी हाॅकी प्लेयर था।
विज्ञापन

दोनों की मुलाकात तात्या टोपे एकेडमी में हुई। उनके बीच प्रेम हुआ और दोनों ने शादी कर ली। महिला ने बताया कि 16 जनवरी 2016 को उसकी सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ। आफताब भी आर्मी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा। वर्ष 2020 में दोनों की एक बेटी भी हुई, लेकिन उसके बाद जब भी उसका पति आफताब उनके पास आता तो पैसे की मांग करता और अपने घर वालों की हर बात मानने को कहता।
ससुराल वाले भी उससे पैसे की मांग करते। न देने पर उसके साथ मारपीट भी करते। गत अगस्त में आफताब ने ओबरा स्थित उसके सरकारी आवास पर आकर पैसे की मांग की। आनाकानी करने पर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की।

ओबरा पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति आफताब और उसके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed