फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fault in 33 thousand lines stalled the supply of hundreds of villages

33 हजार लाइन में फाल्ट से सैकड़ों गांव की आपूर्ति ठप

Fri, 04 Jun 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Fault in 33 thousand lines stalled the supply of hundreds of villages
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के छपका स्थित 132 केवीए उपकेंद्र से पन्नूगंज के साथ अन्य फीडरों को गई 33 हजार लाइन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण चतरा, नगवां के साथ राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सैकड़ों गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी जल्द आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक फाल्ट को दुरुस्त नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगवां और चतरा ब्लॉक के साथ राबर्ट्सगंज ब्लॉक के कुछ गांवों में आपूर्ति बाधित है। विद्युत सब स्टेशन दूबेपुर, पन्नूगंज सहित अन्य फीडर पर आधारित दो सौ से अधिक गांवों में करीब दो दिन से आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगवां ब्लॉक के रायपुर, मांची, सुअरसोत, पनौरा, महुली क्षेत्र में बिजली बाधित है। क्षेत्र के अमरजीत पटेल ने ट्विटर पर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने कि शिकायत की तो यूपीपीसीएल की तरफ से जवाब मिला कि आपकी शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित कर दिया गया है लेकिन दो दिन के बाद भी क्षेत्र में बिजली सप्लाई नहीं हुई। क्षेत्र में आए दिन बिजली सप्लाई बदहाल रहने से लोग आजिज आ गये हैं। बिजली विभाग के खिलाफ बिजली उपभोक्ता सड़क पर आकर धरना प्रदर्शन करने का मन बना रहे हैं। इस संबंध में पन्नूगंज क्षेत्र के बिजली विभाग के एसडीओ रामेंद्र पांडेय का कहना है कि छपका से आई 33 हजार लाइन पर दो जगह पेड़ गिर गया था। इससे तार टूट गया था। उसे मरम्मत कराया गया है। अभी तकनीकी फाल्ट बनी हुई है, जिसका पता लगाने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। फाल्ट मिलने पर तुरंत सही करा दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता सर्वेश सिंह का कहना है कि 33 हजार लाइन सप्लाई का तार टूटा है। जुड़ते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed