फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Father became a murderer, killed his daughter born 17 days ago and brought her body to the police station

Sonbhadra: पिता बना हत्यारा, 17 दिन पहले जन्मी बेटी की हत्या कर शव लेकर पहुंचा थाने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 10:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 29 Oct 2024 10:30 PM IST
सार

सोनभद्र में दिल को झंकझोरने वाली घटना सामने आई है। पति पत्नी के अपसी विवाद में पिता ने 17 दिन पहले जन्मी बेटी को पिता ने गला दबाकर मार डाला। घटना हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह गांव की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Father became a murderer, killed his daughter born 17 days ago and brought her body to the police station
साइबर क्राइम रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह गांव में मंगलवार की देर शाम पिता ने अपने ही हाथों 17 दिन पहले जन्मी बेटी की जान ले ली। गला दबाकर हत्या करने के बाद वह खुद शव लेकर थाने भी पहुंचा। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन





साऊडीह गांव निवासी रामरती की पत्नी ने 17 दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। कुछ दिन से बच्ची दसमतिया की तबीयत खराब थी। पति-पत्नी उसे दवा कराने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में पती-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। इसी बीच रामरति ने बच्ची को मां की गोद से जबरन छीन लिया। गला दबा कर उसे मौत की नींद सुला दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मां चिल्ला रही थी लेकिन पिता को रहम नहीं आया कुछ देर बाद पिता को अपने किए का अहसास हुआ तो वह रोते हुए बेटी का शव लेकर थाने पहुंचा। घटना सुन पुलिस भी सन्न रह गई। हाथीनाला थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि दशहरा के दिन बच्ची पैदा हुई थी। पिता ने ही उसकी हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed