फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fastag facility will start soon on Varanasi-Shaktinagar highway

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर जल्द शुरू होगी फास्टैग सुविधा

Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fastag facility will start soon on Varanasi-Shaktinagar highway
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को अब टोल बूथों पर ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नेशनल हाईवे की तर्ज पर यहां भी राहगीरों को फास्टैग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगले माह से हाईवे पर फास्टैग से टोल शुल्क की वसूली आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

मिर्जापुर के नरायनपुर से सोनभद्र के हाथीनाला तक की करीब 120 किमी लंबी सड़क स्टेट हाईवे में शामिल है। उपसा के अधीन चेतक कंपनी सड़क की देखरेख करती है। इसके एवज में कंपनी राहगीरों से टोल शुल्क वसूल करती है। करीब 120 किमी लंबे मार्ग पर फत्तेपुर, अहरौरा, लोढ़ी और हाथीनाला में चार टोल बूथ बनाए गए हैं। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को टोल शुल्क भुगतान के लिए इन बूथों पर रुकना पड़ता है।
विज्ञापन

रोजाना गिट्टी-बालू, कोयला सहित अन्य खनिज पदार्थ लदे हजारों मालवाहक और यात्री वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। टोल शुल्क अदा करने के दौरान अक्सर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। लोढ़ी में तो कई बार वाहनों की लंबी होने से राहगीरों को घंटे भर जाम में जूझना पड़ता है। राहगीरों की सहूलियत के लिए सरकार ने फास्टैग की सुविधा लागू की है। सभी नेशनल हाईवे पर फास्टैग को चालू कर दिया गया है लेकिन स्टेट हाईवे पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जल्द वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर स्थित सभी टोल बूथ फास्टैग से लैस हो जाएंगे। इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। एसीपी टोलवेज के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक नीरज रामयानी के मुताबिक शासन के निर्देशानुसार सभी टोल बूथ पर फास्टैग के लिए आवश्यक उपकरण लगाए जा चुके हैं। बैंकों से जुड़ी औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। सितंबर से फास्टैग की सुविधा चालू होने की पूरी उम्मीद है। इस सुविधा के बाद नकद राशि का भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed