फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers visited the warehouse and learned the method of safe storage

Sonebhadra News: किसानों ने गोदाम का भ्रमण कर सीखा सुरक्षित भंडारण का तरीका

Thu, 13 Mar 2025 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers visited the warehouse and learned the method of safe storage
किसानों को अनाज के सुरक्षित भंडारण के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्रीय भंडारण निगम की ओर से चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन गोष्ठी के बाद किसानों को रॉबर्ट्सगंज मंडी परिसर स्थित भंडारण निगम के गोदाम का भ्रमण कराया गया। उन्हें गोदाम में अनाज के रखरखाव की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

केंद्रीय भंडारण निगम के उप प्रबंधक राहुल देव के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में किसानों को बताया गया कि फसल की कटाई के बाद अनाज को लंबे समय तक रखने के लिए वैज्ञानिक तरीका अपनाएं। अनाज में कई तरह के कीट लगते हैं। सही समय पर रसायनों का इस्तेमाल करें तो कीटों का नियंत्रण किया जा सकता है। इसके लिए इस्तेमाल होने वाले रसायनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राहुल देव ने बताया कि निगम की ओर से किसानों को भंडारण की सुविधा भी दी जा रही है। न्यूनतम शुल्क पर वह यहां अपने अनाज को सुरक्षित रख सकते हैं। केवीके के मृदा वैज्ञानिक डॉ. दीपक प्रजापति और फसल सुरक्षा विभाग के डॉ. वीपी यादव ने भी किसानों को जागरूक किया। इससे पहले मानपुर और मंगुराही गांव में गोष्ठी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को अनाज भंडारण के लिए किट प्रदान किया गया। राहुल देव ने बताया कि निगम के सीएसआर के तहत कृषि संवर्धन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में देवेश मिश्रा, शिवम गुप्ता, प्रांजल दुबे, कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed