फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers struggling to find fertilizer; private shops accused of overcharging.

Sonebhadra News: खाद के लिए भटक रहे किसान, निजी दुकानों पर अधिक कीमत वसूलने का आरोप

Sat, 22 Aug 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers struggling to find fertilizer; private shops accused of overcharging.
सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद किसानों को समय से पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य पर खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों का आरोप है कि निजी दुकानदार रासायनिक उर्वरकों की अधिक कीमत वसूल रहे हैं और इसकी रसीद भी नहीं देते। घोरावल विकासखंड के ढुटेर गांव निवासी प्रगतिशील किसान रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायत जिला कृषि अधिकारी से की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। किसानों के मुताबिक, साधन सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध होने के बावजूद वितरण में देरी होती है। कई दिनों बाद नंबर आने और घंटों लाइन में लगने के कारण उन्हें मजबूरन निजी दुकानों से महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ती है। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर समितियों पर सुचारू रूप से खाद वितरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed