फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers protest against irregularities in wheat procurement

गेहूं खरीद में अनियमितता को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 May 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against irregularities in wheat procurement
सोनभद्र। पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पांडेय के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को खाद्य विभाग की विपणन शाखा सलैयां एवं उंचडीह तथा राबर्ट्सगंज मंडी समिति परिसर में स्थापित गेहूं खरीद केंद्रों पर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। लापरवाही के कारण क्रय बंद होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गिरीश पांडेय ने बताया कि सलैयां, उंचडीह मिनी सचिवालय क्रय केंद्र पर खड़े कैथी गांव के किसान अरविंद को गेहूं बेचने के लिए 15 अप्रैल का टोकन मिला था। इसी तरह रजपुरवा गांव की महिला किसान का टोकन 22 अप्रैल के लिए पोर्टल से जारी किया गया था। बावजूद इसके अभी तक इनका गेहूं नहीं खरीदा जा सका। इस संबंध में सलैयां क्रय केंद्र के विपणन अधिकारी से कारण पूछने पर बताया गया कि भंडारण क्षमता कम है। समय से परिवहन ठेकेदार द्वारा उठान न कराने से खरीद प्रभावित चल रही है। केंद्र प्रभारी ने तौल के लिए मजदूर की समस्या भी बताई। इसी तरह मंडी समिति परिसर में पचासों ट्रैक्टर खड़े हैं। किसानों ने मंडी परिसर में गेहूं खरीद में अनियमितता तथा शिथिलता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। लसड़ी गांव के किसान महेंद्र पटेल ने बताया कि 29 अप्रैल से विपणन विभाग के केंद्र पर मंडी परिसर में खड़े हैं। लसड़ी गांव के ही अनिल 25 अप्रैल से तो किसान शक्ति कुमार 24 अप्रैल का टोकन लेकर खड़े हैं। गिरीश पांडेय ने कहा मंडी परिसर में चार केंद्र होने के बावजूद खरीद में इतना विलंब होना बड़ी अनियमितता किए जाने की संभावना को प्रमाणित करता है। कहा तीन दिन में खरीद करके भुगतान देने का वादा मुख्यमंत्री ने किया है, लेकिन विभागीय शिथिलता के कारण मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। किसानों को मजबूर किया जा रहा है कि वे औने-पौने दाम पर बाहर गेहूं बेच दें। किसानों ने टोकन के अनुसार निर्धारित समय पर गेहूं खरीद कराने की मांग की। गिरीश पांडेय ने कहा यदि केंद्रों पर स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेट में किसान हित में प्रदर्शन किया जायेगा। कहा लॉकडाउन की आड़ में किसानों का दोहन नहीं होने दिया जायेगा। प्रदर्शन के दौरान किसान राजकुमार, अनुज पटेल, विवेक सिंह, संजय कुमार, रणजीत सिंह, राकेश सिंह, लवकुश पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed