{"_id":"62d842101ac9c57618260043","slug":"farmers-land-records-will-be-uploaded-on-pfms-portal-sonbhadra-news-vns6650615126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड होंगे किसानों के भूलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड होंगे किसानों के भूलेख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। जिले के दो लाख से अधिक किसानों के भूलेख अब सम्मान निधि के पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। केवल इतना ही नहीं, इसके आधार पर कृषि विभाग की अन्य योजनाएं भी संचालित की जाएंगी।
सूबे के विभिन्न जिलों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कुछ अपात्र उठा रहे हैं। शासन स्तर से जिला प्रशासन को योजना से आच्छादित हो रहे किसानों की खतौनी समेत अन्य दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है। योजना के तहत अब तक राबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में करीब दो लाख चार हजार किसान पंजीकृत हैं। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी एसडीएम को लेखपालों के माध्यम से पीएफएमएस पोर्टल पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का भूलेख पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया है। कृषि अधिकारी की मानें तो लेखपालों ने अपने-अपने क्षेत्रों के योजना के तहत चयनित किसानों के खतौनी संख्या, गाटा संख्या, किसान को कहां से जमीन मिली आदि का विवरण तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने की दिशा में कार्यवाही तेज कर दी है। जिला कृषि अधिकारी हरि कृष्ण ने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत सभी किसानों का भूलेख पोर्टल पर अपलोड होगा।