फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers demonstrated at marketing office

विपणन कार्यालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Feb 2021 09:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated at marketing office
राबर्ट्सगंज विपरण कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड धान की खरीद किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने राबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान स्थित विपणन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि हाइब्रिड धान की खरीद नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल किसानों का कहना था कि जिले में सिंचाई के संसाधन कम हैं। इस कारण से यहां के किसान हाइब्रिड धान की खेती करते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए शासन को जिले में हाइब्रिड धान की खरीद के लिए विशेष सुविधा प्रदान करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि उनके हाइब्रिड धान की खरीद नहीं की गई तो बडे़ पैमाने पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में रामजी सिंह मौर्य, फूलचंद्र सिंह, नंदलाल सिंह पटेल, अशोक कुमार सिंह, रामदुलारे विश्वकर्मा, गुलाब सिंह, धर्मराज सिंह, लल्लन सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, कैलाश पटेल, राजीव, नंदन सिंह, कृष्ण कुमार देव पांडेय, जयशंकर देव पांडेय, हरिशंकर, मनोज, कंचन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed