{"_id":"6ad3bea4432c71002f0383d2","slug":"farmers-daughter-shivangi-becomes-a-geologist-secures-ninth-rank-in-her-first-attempt-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-154953-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: किसान की बेटी शिवांगी बनीं भू-वैज्ञानिक, पहले प्रयास में नौवीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: किसान की बेटी शिवांगी बनीं भू-वैज्ञानिक, पहले प्रयास में नौवीं रैंक
यूपीएससी में नौवा रैंक पाने वाली पकरी गांव की शिवांगी दुबे को मिठाई खिलाकर खुशी का जताते लोग।
Link Copied
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के पकरी गांव निवासी शिवांगी दुबे ने यूपीएससी की संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में पहले प्रयास में सफलता हासिल की है। वैज्ञानिक बी (हाइड्रोलॉजी) के लिए घोषित परिणाम में उन्हें ऑल इंडिया रैंक नौवीं मिली है। किसान परिवार से आने वाली शिवांगी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी है। वह पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की बीएचयू इकाई में मंत्री भी रह चुकी हैं। शिवांगी ने बीएचयू से बीएससी जियोफिजिक्स की पढ़ाई की। सामान्य आर्थिक परिस्थितियों के बीच उन्होंने बिना किसी विशेष कोचिंग के तैयारी जारी रखी और लक्ष्य हासिल किया। पढ़ाई के दौरान कुछ समय तक वह अभाविप से भी जुड़ी रहीं। कोर्स पूरा करने के बाद उन्होंने परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित किया। उनकी सफलता पर अभाविप की बीएचयू इकाई ने भी प्रसन्नता जताई है। शिवांगी ने करीब दो महीने के भीतर दो बड़ी सफलताएं हासिल कीं। अगस्त में उन्होंने यूजीसी नेट क्वालीफाई किया था और ऑल इंडिया रैंक 77 प्राप्त की थी। इसके बाद संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में भी सफलता हासिल कर ली। शिवांगी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य बड़ा था और चुनौतियां भी कम नहीं थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी, लेकिन पिता चंद्रप्रकाश दुबे और मां अंजना ने हर कदम पर उनका मनोबल बढ़ाया। बीएचयू के प्रोफेसरों ने भी उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया। शिवांगी ने कहा कि किसी भी परीक्षा को तनाव की तरह नहीं लेना चाहिए। तैयारी के दौरान यह सोचना जरूरी है कि दूसरों से अलग क्या किया जा सकता है और कौन-सा तरीका तैयारी को सहज बना सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को बड़े सपने देखने से डरना नहीं चाहिए। लक्ष्य बड़ा रखें और मेहनत करें, क्योंकि मेहनत बड़ी से बड़ी मंजिल को आसान बना देती है।
यूपीएससी में नौवा रैंक पाने वाली पकरी गांव की शिवांगी दुबे को मिठाई खिलाकर खुशी का जताते लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।