फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer's body found hanging from tree

पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, जांच शुरू

Sun, 24 Jan 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from tree
विंण्ढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के में मेदनीखाड़ गांव निवासी किसान ईश्वर (48) का शव घर से थोड़ी दूर पलाश के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोग खुदकुशी मान रहे हैं। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम पंचायत मेदनीखाड़ के रहने वाले ईश्वर यादव का शव उसके घर से कुछ दूरी पर खोखवानाला के समीप पलाश के पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव उतरवा कर पंचनामा कराने के बाद अंत्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। ग्राम प्रधान रामप्रसाद यादव ने बताया कि ईश्वर शादी के बाद से अपने ससुराल में ही रहते थे। उनके तीन पुत्र कृष्ण मुरारी यादव, वंश गोपाल यादव व बसंत यादव तथा एक पुत्री सरिता है। बेटी की शादी कर दी है। वंश गोपाल यादव ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि बीते दो-तीन दिन पूर्व घर में आपसी विवाद हुआ था, जिससे उसके पिता दुखी थे। शुक्रवार को घर से वह दो हजार रुपये लेकर बाहर काम करने जाने की बात कह कर निकले थे। सुबह खोखवा नाला के पास अपने ही खेत में पेड़ से गमछे के सहारे लटकता हुआ शव मिला। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया खुदकुशी करने का मामला है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed