फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer killed and body thrown in field

Sonebhadra News: किसान की हत्या कर शव खेत में फेंका

Mon, 23 Sep 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed and body thrown in field
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शनिवार की रात घर के बाहर सो रहे किसान की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। बदमाश ने घटना को अंजाम देने के बाद शव को खेत में फेंक फरार हो गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो सनसनी फैल गई। सूचना पर रविवार सुबह पुलिस अधिकारी एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। जमीन के विवाद में वारदात होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

घटना सरई थाना क्षेत्र के निवास पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। चौकी क्षेत्र में स्थित पापल गांव है। खेती किसानी करने वाले रामप्रसाद साहू (48) घर के बाहर बरामदे में रात में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर थे। रात में किसी वक्त बदमाशों नेे सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को कुछ दूर खेत में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह परिजनों ने खेत में शव देखकर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। एसडीओपी राहुल सैयाम ने बताया कि रामप्रसाद साहू शनिवार की रात घर से बाहर बरामदे में सो रहा था। देर रात पहुंचे बदमाशों ने उसके साथ पहले मारपीट की। इसके बाद टांगी से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। बदमाश शव को खेत में छोड़ फरार हो गए। घटनास्थल पर एसडीओपी देवसर राहुल सैयाम के साथ पहुंची एफएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक परिजनों से की गई पूछताछ में जमीन का विवाद सामने आया है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार व अन्य बिंदुओं पर विवेचना कर रही है। अधिकारियों ने जल्द घटना के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed