फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer gave his life by hanging in Mahua tree

महुआ के पेड़ में फांसी लगाकर किसान ने दी जान

Tue, 28 Jun 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmer gave his life by hanging in Mahua tree
बभनी। देवनाटोला गांव में मंगलवार की सुबह एक युवा किसान ने घर से कुछ दूर महुआ के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि 15 साल पूर्व इनके पिता की भी महुआ के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रामेश्वर खरवार (40) पुत्र जसलाल खरवार निवासी देवनाटोला बभनी का मंगलवार की सुबह महुआ के पेड़ पर फांसी के फंदे के सहारे शव लटकता हुआ मिला। फांसी किन कारणों से लगाई, इसका खुलासा नहीं हो सका। परिजनों के मुताबिक सुबह छह बजे तक वह घर पर थे। इसके बाद लोग अपने-अपने काम में लग गए। इसके बाद उसने कब घर से निकलकर फांसी लगा ली पता नहीं चला। लोग इधर-उधर आ जा रहे थे कि लोगों की नजर महुआ के पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। इसकी खबर परिजनों को भी दी गई। पति का शव पेड़ से लटकते देख पत्नी बदहवास रह गई। घटना की सूचना गांव के चौकीदार नंदकेश्वर ने बभनी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर दुद्धी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed