{"_id":"61b746a1900a5a3c0336c875","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-bike-sonbhadra-news-vns6276227107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मुड़िलाडीह गांव में सोमवार को बाइक की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे एक वृद्ध किसान और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वृद्ध किसान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मुडिलाडीह गांव निवासी मृतक गुरुदास मौर्य (65) के भतीजे शशिकांत मौर्य ने बताया कि सोमवार को दोपहर के करीब डेढ़ बजे उसके बड़े पिताजी गुरुदास पैदल सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान राबर्ट्सगंज की तरफ से आ रहे बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में गुरुदास व बाइक सवार दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दिनेश विश्वकर्मा के परिजनों ने बताया कि वह अपनी मां व बहन के साथ बाइक से शिवद्वार धाम दर्शन पूजन करने जा रहा था। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गुरुदास मौर्य के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में गुरुदास मौर्य की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे शशिकांत ने बताया कि गुरुदास अविवाहित थे और अपने भाई शिवपूजन मौर्य के साथ रहते थे।