फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer died due to lightning

Sonebhadra News: बिजली गिरने से किसान की मौत

Sun, 02 Jul 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer died due to lightning
हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव में रविवार की दोपहर बिजली के गिरने से एक किसान की मौत हो गई। हाथीनाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार हथवानी गांव निवासी बिहारी लाल खरवार (45) घर से कुछ दूर पशुओं को घास चरा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह कुछ दूर स्थित जामुन के पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर हाथीनाला पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने का क्रम जारी है। शनिवार की रात भी तेज बारिश के साथ कई इलाकों में बिजली गिरी। शनिवार को रावट्र्सगंज नगर में स्थित हनुमान मंदिन में पूजा-पाठ चल रहा था। इसी दौरान रात करीब आठ बजे तेज बारिश के दौरान मंदिर ठीक बगल में बिजली गिरी। हालांकि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरी ओर रेणुकूट के चाचा कालोनी में स्थित हनुमान मंदिर में रात में आरती हो रही थी। जहां मंदिर में काफी श्रद्धालु मौजूद थे। स्थानीय निवासी राहुल सिंह ने बताया कि वो भी आरती में मौजूद थे। बिजली मंदिर के गुंबद से टकराकर नीचे चली गई। हालांकि मंदिर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed