फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fake chewing , ZARDA recovered

नकली गुटखा, जर्दा बरामद

Thu, 17 Dec 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 17 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fake chewing , ZARDA recovered
झारखंड पुलिस ने विंढमगंज पुलिस के सहयोग से गुरुवार की दोपहर केसीआई गोदाम के समीप छापा मारकर दो ट्रक नकली  गुटखा और जर्दा, रैपर और मशीन बरामद किया। झारखंड पुलिस बरामद सामान साथ ले गई। मामले की जांच नगर उटारी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन



 झारखंड पुलिस के मुताबिक झारखंड के सूलसुलिया गांव में नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। इसका संचालन वाराणसी का हरेंद्र पांडेय कर रहा था। झारखंड पुलिस को इसकी खबर लगी तो नगर उटारी के डीएसपी मनीष कुमार ने फैक्ट्री पर छापा मारा, लेकिन वहां जनरेटर के सिवाय कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन



पुलिस अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि गुटखा माफिया का विंढमगंज में किराये का एक गोदाम है। इसकी सूचना विंढमगंज पुलिस को दी गई। इसके बाद झारखंड के नगर उटारी के डीएसपी मनीष कुमार और विंढमगंज एसओ ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ गुरुवार दोपहर गोदाम पर छापा मारा। यहां से दो ट्रक नकली गुटखा, जर्दा, रैपर और मशीन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड पुलिस हरेंद्र पांडेय की तलाश कर रही है। बरामद सामान झारखंड पुलिस ले गई। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। डीएसपी मनीष कुमार ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed