फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Failed motor of oxygen plant could not be built, refilling stopped

नहीं बन सकी ऑक्सीजन प्लांट की खराब मोटर, रिफिलिंग बंद

Tue, 11 May 2021 07:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Failed motor of oxygen plant could not be built, refilling stopped
दुद्धी। तहसील क्षेत्र के कहरिया गांव स्थित ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है। यहां का 180 एचपी का जला हुआ मोटर तीन दिन बाद भी ठीक नहीं किया जा सका है। नतीजा यह हुआ कि तीन दिन में एक हजार आक्सीजन सिलेंडर रिफिल नहीं जा सका है। प्लांट को चालू कराने का प्रयास प्रशासन कर रहा है। इंजीनियरों की तीन टीमें लगी हैं लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि 180 हॉर्स पावर की नई मोटर खरीद के लिए कई महानगरों में संपर्क किया गया लेकिन यह मोटर कहीं उपलब्ध नहीं है। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। जले मोटर को ही फिर से बाइंडिंग कर रिपेयर कराया जा रहा है। मरम्मत में दो-तीन दिन का समय लगने का अनुमान इंजीनियर लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्लीपिंग मोटर 180 हॉर्स पावर का कहीं उपलब्ध नहीं है। इससे ऑक्सीजन प्लांट चालू कराने में दिक्कत आ रही हैं। इस कार्य के लिए इंजीनियरों की तीन टीम लगी हुई है। इंजीनियरों का मानना है कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बृहस्पतिवार रात या शुक्रवार की सुबह से ऑक्सीजन गैस प्लांट से रिफिलिंग का कार्य शुरू हो सकेगा। कोरोना जानलेवा बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के इलाज के लिए ऑक्सीजन प्लांट लोगों को जीवन दूत का काम कर रहा था, लेकिन रविवार की देर शाम को करहिया ऑक्सीजन प्लांट में लगा 180 हॉर्स पावर का मोटर अचानक जल जाने से उत्पादन ठप है। एसडीएम ने बताया कि करहिया ऑक्सीजन प्लांट से प्रतिदिन 300 से 350 सिलेंडर ऑक्सीजन उत्पादन हो रहा था। इससे कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्तियों को इलाज में आसानी हो रही थी। से सोनभद्र के अलावा जिले के आसपास के अस्पतालों में भी आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed