फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Failed in fitness, still 145 school vehicles running

फिटनेस में फेल, फिर भी दौड़ रहे 145 स्कूली वाहन

Tue, 28 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Failed in fitness, still 145 school vehicles running
सोनभद्र। ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल फिर से खुल गए हैं। बच्चों को लाने-ले जाने के लिए संचालित स्कूल वाहनों में नियमों की अनदेखी हो रही है। जिले में अब भी 145 स्कूली वाहन बिना फिटनेस के संचालित हो रहे हैं तो कहीं क्षमता से अधिक बच्चों को ढोया जा रहा है। कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं को प्राइवेट वाहनों से भी सवारी कर रहे हैं। नियमों को ताख पर रखकर दौड़ रहे वाहनों से बच्चों की जान पर खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में 95 से अधिक प्राइवेट विद्यालय एवं उनकी शाखाएं संचालित हो रही है। प्राइवेट विद्यालयों के पास करीब 250 से अधिक वाहन हैं। अप्रैल महीने में पश्चिमी यूपी में चलते स्कूल वाहन में हुए हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई थी इस घटना के बाद शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में बिना फिटनेस दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान 30 से अधिक वाहनों का चालान किया गया था। वहीं कई वाहनों को सीज किया गया था। इसके साथ ही स्कूल संचालकों को वाहनों का फिटनेस कराने के लिए नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के माध्यम से सख्त निर्देश दिया गया था कि स्कूल संचालक वाहनों का 30 अप्रैल तक फिटनेस करा लें बगैर फिटनेस वाहनों के सड़क पर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद स्कूल संचालकों पर इसका खास असर नहीं पड़ा। अब भी जिले में करीब 145 स्कूल वाहन बगैर फिटनेस कराए दौड़ रहे हैं। बिना फिटनेस के वाहनों का संचालन से बच्चों की जान पर आफत बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो फिटनेस फेल होने पर 188 स्कूल वाहन संचालकों को नोटिस जारी किया गया था। इसमें सिर्फ 43 वाहनों का ही स्कूल संचालकों ने फिटनेस कराया है। अब भी 145 वाहन बिना फिटनेस के दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बीजपुर। क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों में खटारा हो चुके प्राइवेट वाहनों से बच्चों को ढोया जा रहा है। स्कूल वाहनों का संचालन निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर किया जा रहा है। एक आठ सीट के वाहन पर 17 बच्चों को ढोते हुए मंगलवार को देखा गया। इस तरह से वाहनों से बीजपुर, नेमना, जरहां, पिंडारी, बकरिहवा सहित अन्य स्थानों पर संचालित स्कूलों के बच्चे ढोये जा रहे हैं। डग्गामार वाहनों पर अंकुश न लगने से बच्चों की जान पर आफत बनी हुई है। अभिभावकों को भी बच्चों के सुरक्षित आवागमन के बारे में सोचने की जरूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

188 स्कूल वाहनों का फिटनेस फेल था, संबंधित स्कूल संचालकों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस जारी किया गया था। लेकिन अभी करीब 145 वाहनों का फिटनेस नहीं हुआ है। फिटनेस फेल वाहनों का पंजीकरण ब्लैक लिस्टेड किया गया है। बिना फिटनेस के वाहन पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - धनवीर यादव, एआरटीओ प्रवर्तन, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed