Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eyes lit up after seeing the meeting of the four brothers

Sonebhadra News: चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुए नयन

Tue, 15 Oct 2024 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Eyes lit up after seeing the meeting of the four brothers
नगर में रविवार देर रात से सोमवार भोर तक चले भरत मिलाप कार्यक्रम में आकर्षक शोभायात्रा और विमानों को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेन तिराहा पर भरत मिलाप का भावुक दृश्य देख सबकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

रामलीला समिति घोरावल की तरफ से आयोजित भरत-मिलाप मंचन में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता, हनुमान जी की झांकी के साथ ही राधा-कृष्ण, माता महाकाली, शिव पार्वती इत्यादि की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा नगर के मेन बाजार, मेन तिराहा, रॉबर्ट्सगंज मार्ग, शिवद्वार मार्ग से होते हुए मुक्खा मोड़ होते हुए बाजार पहुंचकर संपन्न हुई। नवयुवक रोशनी कमेटी की तरफ से घोरावल नगर को झालरों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरण में मिर्जापुर एवं प्रयागराज से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसी तरह चांदी वाले मोड़ के पास भी रोशनी कमेटी की तरफ से सजावट की गई। भक्ति जागरण हुआ। मेन तिराहा पर भरत मिलाप का दृश्य देख लोग भावुक हो गए।

रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता तथा हनुमान की झांकी का आरती एवं हवन के साथ भारत मिलन एवं रामलीला का समापन किया गया।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार, पूर्व अध्यक्ष बलिराम उमर, बृजेश कुमार, प्रयाग दास, अशोक अग्रहरि, शनि शंकर आदि रहे। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, कस्बा चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।ण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed