फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Extortion of eight and a half lakh rupees by blackmailing an army soldier

Sonebhadra News: सेना के जवान को ब्लैक मेल कर साढे आठ लाख वसूले

Sun, 02 Jun 2024 05:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Extortion of eight and a half lakh rupees by blackmailing an army soldier
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सेना के जवान को नशीला प्रदार्थ खिलाकर ब्लैक मेल करने और साढ़े आठ लाख की वसूली का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने महिला, उसके पति सहित अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि वे सेना में सैनिक के पद पर लखनऊ में कार्यरत है। उसके मकान में किराएदार काजल पत्नी वीरेंद्र पटेल जून 2023 में रहने के लिए आई। वहां अन्य किराएदार भी रहते हैं। कुछ समय बाद बगल के अन्य किराएदारों की आपत्ति पर उसने 15 अक्टूबर को मकान खाली करा दिया। बताया कि 27 अक्टूबर को महिला ने उसे फोन कर अपना कुछ कीमती समान मकान में छूटने की बात कही। तब वह पंजाब में ड्यूटी पर था। जनवरी 2024 में जब वह छुट्टी पर आया तो इसकी जानकारी पाकर महिला उसके घर आई। उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। नशे की अवस्था में उसके साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला नकदी लेकर फरार हो गई थी। दो दिन बाद महिला पति और अन्य लोगों के साथ मिलकर आठ 8 लाख रुपये की मांग करने लगी। उसे अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रही थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने मामले में किराएदार रही काजल, उसके पति वीरेंद्र कुमार और अन्य सहयोगियों पर जबरन वसूली, नशीला पदार्थ देने, चोरी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed