{"_id":"616722de0e03fd4b6f3d54c6","slug":"evicted-from-married-woman-s-house-adamant-on-staying-with-lover-sonbhadra-news-vns617172797","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के घर से निकाला, प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता के घर से निकाला, प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात विवाहिता को ससुरालीजनों ने घर से बाहर कर दिया। पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए वह उसे घर में रखने के लिए तैयार नहीं थे। नाराज होकर विवाहिता ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। बुधवार को कोतवाली में विवाहिता पति के साथ रहने से इंकार करते हुए प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।
पुलिस के मुताबिक रात करीब नौ बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ससुरालियों द्वारा विवाहिता को घर में रखने से मना करने की सूचना मिलते ही फोर्स मौके पर पहुंच गई। जांच करने पर पता चला कि विवाहिता का पड़ोस के रहने वाले एक युवक से बातचीत होती है, इसलिए उसे घर में नहीं रख रहे हैं। बुधवार को विवाहिता और उसके पति समेत परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। यहां भी युवक ने पत्नी को साथ में रखने से मना किया तो विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। हालांकि विवाहिता के मायके वाले उसे समझाने की कोशिश में जुटे रहे। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह की बात चल रही है। सुलह न होने पर पीड़िता जो तहरीर देगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।