फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Everyone should take responsibility to make India united

भारत को अखंड बनाने की सभी निभाएं जिम्मेदारी

Fri, 23 Jul 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Everyone should take responsibility to make India united
राबर्ट्सगंज तहसील सभागार में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर दीप प्रज्जवलित करते अतिथिगण। - फोटो : SONBHADRA
अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई का स्थापना दिवस शुक्रवार को सदर तहसील सभागार में मनाया गया। इसमें अधिवक्ताओं की समस्या पर चर्चा करते हुए उसके समाधान के लिए एकजुट प्रयास पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता कृपा नारायण मिश्र, मुख्य वक्ता अरुण प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी द्विवेदी रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता परिषद के जनक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी भारत के एक महान शिल्पी थे। उनके प्रयासों से देश का मौजूदा स्वरूप हमें दिखाई दे रहा है। मुख्य वक्ता अरुण प्रताप सिंह ने अधिवक्ता परिषद की आवश्यकता पर बल देते हुए इसे मजबूत बनाने को कहा। मुख्य अतिथि कृपा नारायण मिश्र ने कहा कि अखंड भारत का जो नक्शा भारत माता मंदिर विद्यापीठ वाराणसी में मौजूद है, उस स्वरूप को हासिल करने में हम सबको अपनी भूमिका निभानी चाहिए। यह गौरवशाली परंपरा जो अधिवक्ता परिषद ने चला रखी है वह आने वाली पीढ़ियों तक और अधिक मजबूत रूप में हस्तांतरित की जानी चाहिए। अध्यक्षता अध्यक्ष शशांक शेखर कात्यान ने की। संचालन नीरज कुमार सिंह ने किया। राजीव सिंह गौतम ने विषय प्रवर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed