{"_id":"6064ac538ebc3ecabd52512c","slug":"everyone-over-the-age-of-45-will-get-corona-vaccine-from-today-sonbhadra-news-vns582713132","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को आज से लगेगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को आज से लगेगा कोरोना टीका
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड काटीकारण का पंजीयन कराते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना का संक्रमण एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर भी ज्यादा से ज्यादा जोर दिया जा रहा है। एक अप्रैल बृहस्पतिवार को जिले के 32 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को टीका लगेगा। इसके लिए ऑनलाइन और केंद्र पर जाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। स्वास्थ्य महकमे के पास करीब 10 हजार डोज है, जिससे टीकाकरण होना है।
कोविड 19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यूपी के तमाम जिलों में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा नहीं हो रहा है और यहां स्थिति फिलहाल काबू में है। सरकार के निर्देश पर अब जिले में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन होगा। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बाबत सीएमओ डॉ. नेम सिंह व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 32 केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। लोग ऑनलाइन और केंद्र पर भी जाकर मौके पर पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में कोवैक्सीन और कोविशिल्ड की अभी करीब दस हजार से अधिक डोज उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार फिर दोनों वैक्सीन की डिमांड की जाएगी। फिलहाल 32 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को टीकाकरण होगा। साथ ही जिला अस्पताल और सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में प्रतिदिन कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण होगा।
चार मिले कोरोना पॉजिटिव
जिले में कोरोना की जांच भी तेज चल रही है। पिछले दो दिनों में हुई जांच में एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला था। जबकि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इस बाबत डिप्टी सीएमओ डॉ. सुमन कुमार जायसवाल ने बताया कि पॉजीटिव लोगों में तीन लोग म्योरपुर ब्लॉक व एक व्यक्ति चोपन ब्लॉक के निवासी हैं।