फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Every school will have a website, students will have an e-mail id

हर स्कूल की होगी वेबसाइट, विद्यार्थियों की बनेगी ईमेल आईडी

Wed, 11 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Every school will have a website, students will have an e-mail id
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों की वेबसाइट तैयार की जाएगी। उस पर पाठ्यक्रम से जुड़ी सामग्री अपलोड की जाएगी। बच्चों की ई-मेल आईडी बनाई जाएगी। डीआईओएस ने इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया है। डीआओएस कार्यालय से मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों में निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। शासन के निर्देश पर जल्द ही 46 राजकीय हाईस्कूल व इंटर और 10 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट तैयार की जाएगी। स्कूल में दाखिला पाने वाले हर बच्चे की यूनीक आईडी बनाई जाएगी। इंटरमीडिएट तक की कक्षाओं में प्रवेश इसी आईडी के आधार पर मिलेगा। स्कूल की वेबसाइट पर विद्यालयों को छात्र-छात्राओं का ब्योरा अपलोड करना होगा। इस पहल से पता चल सकेगा कि निजी स्कूल के कितने बच्चे सरकारी स्कूलों में दाखिल हुए और सरकारी स्कूलों के कितने बच्चों ने निजी विद्यालयों की राह पकड़ी। यदि दोनों जगह नहीं हैं तो बच्चे कहां हैं? इस कार्य के लिए बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग मिलकर कार्य करेगा और सॉफ्टवेयर एजेंसियों का भी सहयोग लेगा।
विज्ञापन

सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर स्कूलों की वेबसाइट और बच्चों की ई-मेल आईडी बनाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्यों केे खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से संस्तुति की जाएगी। - रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed