फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Even after getting the NOC from the Forest Department, the pace of construction of the power substation is slow

Sonebhadra News: वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद भी विद्युत उपकेंद्र निर्माण की रफ्तार सुस्त

Mon, 28 Jul 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Even after getting the NOC from the Forest Department, the pace of construction of the power substation is slow
दुद्धी तहसील की बिजली समस्या के स्थायी समाधान के लिए म्योरपुर विकास खंड के किरबिल ग्राम पंचायत में प्रस्तावित 220/132/33 केवी क्षमता का विद्युत उपकेंद्र अब भी अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

वन विभाग से एनओसी मिल जाने के बावजूद निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। मार्च 2025 तक 132 केवी आपूर्ति शुरू होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बताया गया कि पिपरी से सोन नगर (बिहार) की ओर जा रही लाइन से टैपिंग कर आपूर्ति दी जानी है, लेकिन लगभग 5 किमी वन भूमि आने से कार्य अटका रहा। ओबरा से भी 45 किमी क्षेत्र में एनओसी की जरूरत पड़ी, जिसके लिए ट्रांसमिशन विभाग काफी समय से प्रयासरत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में एनओसी मिल गई, बावजूद इसके अब तक अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है। पूर्व में एसी ट्रांसमिशन पीआर सिंह ने मार्च तक उपकेंद्र चालू करने का दावा किया था। स्थानीय लोगों में कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed