फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Even after 48 hours, no trace of the youth who drowned in Kanhar

Sonebhadra News: 48 घंटे बाद भी कनहर में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

Wed, 23 Jul 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Even after 48 hours, no trace of the youth who drowned in Kanhar
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर पिपरीडीह गांव के पास कनहर नदी में डूबे संतोष कुमार (35) का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ की टीम भी उसकी खोज में जुटी है।
विज्ञापन

शाहपुर पिपरडीह निवासी संतोष कुमार (35) गत सोमवार की शाम करीब छह बजे अपने बेटे के साथ कनहर नदी में नहाने गया हुआ था। इस दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। कुछ देर तक बच्चे ने अपने पिता की तलाश की। नहीं मिलने पर घर में परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों के साथ ग्रामीणों ने देर रात तक नदी में टॉर्च के सहारे काफी खोजबीन की। घटना के तीसरे दिन पहुंची एसडीआरएफ की टीम भी देर शाम तक लापता युवक का सुराग नहीं जुटा पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पानी में तलाश जारी रखी। घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस व कस्बा चौकी इंचार्ज जयशंकर राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed