{"_id":"6410a5954033cd277c0600db","slug":"enrollment-started-on-67-initial-cooperative-societies-sonbhadra-news-c-20-1-103382-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जिले की 67 प्रारंभिक सहकारी समितियों पर नामांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जिले की 67 प्रारंभिक सहकारी समितियों पर नामांकन शुरू
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी दस ब्लॉकों में संचालित कुल 67 प्रारंभिक साधन सहकारी समितियों पर मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रत्येक समितियों पर नौ-नौ संचालक मनोनीत किए जाएंगे। पहले दिन कई लोगों ने प्रक्रिया पूरी करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं करीब आधा दर्जन समितियों पर संचालकों का मनोनयन निर्विरोध होना तय माना जा रहा है।
अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार के मुताबिक जिले में संचालित कुल 60 प्रारंभिक साधन सहकारी समिति एवं सात उपभोक्ता समितियों पर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इन समितियों पर 14 मार्च से नामांकन पत्र दाखिल शुरू किया गया है। 15 मार्च को भी नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक समितियों पर नौ-नौ की संख्या में संचालकों का चयन किया जाना है। पहले दिन इन साधन सहकारी समितियों पर कइयों ने नामांकन दाखिल किया है। बताया कि 15 मार्च को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। इसके बाद 3 बजे से शाम 5 बजे तक वैध नामांकन पत्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। 16 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। इसी दिन दोपहर 1 बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। 18 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान संपन्न होने के पश्चात इसी दिन परिणाम की घोषणा किया जाएगा।
केकराही में 24 तो सागोबांध में 14 ने किया नामांकन दाखिल
करमा/आसनडीह। केकराही किसान सेवा सहकारी समिति करमा में मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया गया। प्रभारी प्रबंध निदेशक धीरज कुमार ने बताया कि इस समिति से कुल 25 फार्म बिके थे, जिसमें 24 लोगों ने सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस समिति में कुल 3647 मतदाता हैं। वहीं साधन सहकारी समिति सागोबांध के डाइरेक्टर/ संचालक पद के लिए मंगलवार को 14 लोगों ने नामांकन किया। सुरक्षा व्यवस्था में बभनी थाने की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में हुआ समितियों पर नामांकन
दुद्धी। बहुद्देश्यीय साधन सहकारी समिति दुद्धी, झारोखुर्द, बिडर, बघाडू, महुली के संचालक के चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन हुआ। दुद्धी लैंपस के निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर ने बताया कि 9 पदों पर कुल 15 नामांकन फार्मों की बिक्री हुई है। इसमे दो महिला सात पुरूष ने नामांकन फार्म खरीदे और नामंकन किया। बघाडू लैंपस के निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 17 में 9 पदों के सापेक्ष 2 महिला 7 पुरूष पद पर आरक्षित सीटों पर नामंकन हुए। बीड़र लैंपस निर्वाचन अधिकारी 9 पद पर 10 फार्मों की बिक्री हुई। दो महिला पद पर 3 फार्म, पुरूष 7 पदों पर 7 नामंकन फार्म बिके। झारोखुर्द लैंपस के 9 पद पर 13 फार्म की बिक्री हुई। महुली लैपम्स में 23 नामांकन फार्मो की बिक्री हुई।
आधा दर्जन समितियों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
जिले में संचालित वैनी मिश्र, गया रतवल सहित करीब आधा दर्जन समितियों पर संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। इन समितियों पर संचालन पद के लिए सिर्फ एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।