{"_id":"6140e0d88ebc3ea75c6557b7","slug":"enlightened-class-should-come-forward-to-win-bjp-ramashankar-sonbhadra-news-vns6115980141","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को जीताने आगे आएं प्रबुद्ध वर्ग: रमाशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को जीताने आगे आएं प्रबुद्ध वर्ग: रमाशंकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन मंगलवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र के भगवास गांव में हुआ। मुख्य अतिथि ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए प्रबुद्ध वर्ग से आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने सदैव देश व समाज का मार्गदर्शन किया है। भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। बिजली, पानी, सड़क, आवास, स्वच्छता समेत आधारभूत संरचना के विकास के लिए सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। 2022 तक सबको स्वच्छ जल, पक्का आवास, बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश की सुरक्षा व विदेश नीति आज मजबूत हाथों में है। कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधियों को विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि मिर्जापुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी लालबहादुर सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने की। संचालन ओमप्रकाश दुबे ने किया। विधानसभा प्रभारी लालबहादुर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी तिवारी, प्रबुद्ध सम्मेलन के जिला संयोजक रामनवल आचार्य, विधानसभा संयोजक कैलाश सिंह बैसवार ने प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मधुसूदन सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण पांडेय, सुनील चौबे, हिमांशु सिंह, शुभम भोजवाल, धर्मेंद्र राय, प्रकाशचंद्र अग्रहरि, राकेश कुमार, संजय जायसवाल, सुरेंद्र मौर्या, छोटू पटेल, लवकुश केशरी, राजकुमार चौबे, डॉ. लालजी सिंह, अशोक अग्रहरि, जयसिंह, राजेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।