फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Encroachment should be removed by taking traders into confidence: Rajesh Gupta

व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही हटवाया जाए अतिक्रमण: राजेश गुप्ता

Thu, 12 May 2022 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Encroachment should be removed by taking traders into confidence: Rajesh Gupta
नगर में शुरू होने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के मद्देनजर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने दो टूक कहा है कि ऐसी कोई भी कार्रवाई व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही की जाए। जिस भी क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत हो और वहां से अतिक्रमण हटवाया जाना हो, वहां के बारे में व्यापार मंडल को कार्रवाई से पूर्व ही अवगत कराया जाए। चेतावनी दी कि अभियान की आड़ में किसी भी तरह व्यापारियों को परेशान करने या उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता की अगुवाई में जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल से मुलाकात की। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने पालिकाध्यक्ष से इस अभियान के बारे में बात की। कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त और साफ-सुथरा बनाए रखने के ऐसे किसी भी अभियान की सफलता और सार्थकता तभी है जब व्यापारियों को विश्वास में लेकर कोई कदम उठाया जाए। व्यापार मंडल ऐसे किसी अभियान का विरोधी नहीं है लेकिन जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि वो ऐसी कोई भी कार्रवाई न करे जिससे व्यापारियों को नुकसान पहुंचे। अभियान के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ लिया जाए और उनकी मौजूदगी में ही ऐसी कोई भी कार्रवाई चलाई जाए। अगर व्यापार मंडल को विश्वास में लिए बिना ऐसा कोई कदम उठाया गया तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed