{"_id":"c677efbaf0f20e7fa8259164094a1c4a","slug":"encroachment-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस का डंडा
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में जाम के झाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए मंगलवार को पुलिस का अतिक्रमणकारियों पर डंडा चला। एसडीएम राजेंद्र तिवारी की अगुवाई में पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों की हवा निकाल दी।
दुकानदारों को दुकानों के सामने सामान न रखने की हिदायत दी गई। सांय करीब चार बजे बढ़ौली चौक पर पीएसी के साथ उपजिलाधिकारी राजेंद्र तिवारी, कोतवाल रमाकांत पांडेय की अगुवाई मेें नगर पालिका के कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सड़क पर बेतरतीब खड़े कई दो और चार पहिया वाहनों की हवा निकाल दी। पुलिस का कड़ा रुख देख लोगों ने स्वयं वाहनों को हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बढ़ौली चौक से न्यू मार्केट होते हुए मेन चौक तक पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों और दुकानों के सामने पड़े सामानों को हटवाया।
उप जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क पर वाहन खड़ी कर और दुकानों के सामने सामान रख कर जाम उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर चौकी इंचार्ज यूपी यादव, एसआई हर्षनाथ मौजूद रहे।