फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Encroachers will be driven out from under the overbridge

ओवरब्रिज के नीचे से खदेड़े जाएंगे अतिक्रमणकारी

Tue, 26 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Encroachers will be driven out from under the overbridge
राबर्ट्सगंज स्थित ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमणकारियों को हटने के लिए नगर प्रशासन ने दस दिनों की मोहलत दी है। दीपावली के बाद यह अभियान शुरू होगा। अब तक नपा ने 53 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है। मुनादी भी कराई गई है, इसके बावजूद अतिक्रमणकारी कब्जा करके मौन धारण किए हैं। डीएम ने नगर पालिका प्रशासन को अवैध कब्जा करने वालों को खदेड़ते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है कि शहर की सड़कों की पटरियों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उक्त आदेश के क्रम मेें वर्ष 2019 में फोर्स के साथ सदर एसडीएम रहे यमुनाधर चौहान, सीओ विवेकानंद त्रिपाठी ने राबर्ट्सगंज नगर के चंडी तिराहा से इमरती कालोनी के समीप तक ओवरब्रिज के नीचे गुमटी आदि रखने वालों को खदेड़ दिया था। अब एक बार फिर से ओवरब्रिज के नीचे अवैध कब्जा कर लिया गया है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने एसडीएम, सीओ और नगर पालिका के ईओ को अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुमटी आदि को जब्त करने का निर्देश दिया है। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने कहा कि अब तक करीब 53 लोगों को अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस भेजा जा चुका है। मुनादी भी कराई जा चुकी है। अतिक्रमणकारियों को दस दिनों की मोहलत दी गई है। इसके बावजूद जमीन खाली नहीं करेंगे तो मशीनों से दुकानों को हटवाकर जब्त किया जाएगा। अवैध कब्जा करने वालों से अतिक्रमण हटाने में आने वाला खर्च भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्थित ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमणकारियों को हटने के लिए दस दिनों की मोहलत दी गई है। दीपावली पर्व के बाद अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटाया जाएगा। अतिक्रमण को हटाने में आने वाला खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूल किया जाएगा। - प्रदीप गिरि , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राबर्ट्सगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed